आउटर सिगनल के पास से 110 लीटर देसी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

मंदारिहल ट्रेन से उतारी गयी थी शराब बांका : उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात मंदारहिल रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल से 6 बैग में रखा झारखंड निर्मित 110 लीटर मशालेदार शराब की पाउच बरामद की है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक असरफ जमाल ने बताया है कि सूचना मिली थी […]
विज्ञापन
मंदारिहल ट्रेन से उतारी गयी थी शराब
बांका : उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात मंदारहिल रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल से 6 बैग में रखा झारखंड निर्मित 110 लीटर मशालेदार शराब की पाउच बरामद की है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक असरफ जमाल ने बताया है कि सूचना मिली थी कि मंदारहिल ट्रेन से शराब की खेप लायी जा रहीं है. विभाग के द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गयी.
लेकिन शराब माफिया को इसकी भनक लग गयी थी. जिसके कारण शराब माफिया मंदारहिल के आउटर सिगनल पर शराब उतार कर फरार हो गये. इस अभियान में सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, शंभु मिश्रा इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. मालूम हो कि इसके पूर्व में भी मंदारहिल ट्रेन के जांच के दौरान आरपीएफ के जवान 200 एमएल का 210 देशी शराब का पाउच बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




