होली के रंग में रंगी छात्राएं
बांकाः मैट्रिक की परीक्षा अब अंतिम दौर में है. बुधवार को ज्यादातर परीक्षार्थियों का परीक्षा खत्म हो गया. परीक्षा खत्म होने की खुशी व होली के रंग का असर कई परीक्षा केंद्रों पर देखा गया. छात्राओं ने ज्यादातर केंद्रों पर एक-दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया व होली की शुभकामनाएं दी. वहीं […]
बांकाः मैट्रिक की परीक्षा अब अंतिम दौर में है. बुधवार को ज्यादातर परीक्षार्थियों का परीक्षा खत्म हो गया. परीक्षा खत्म होने की खुशी व होली के रंग का असर कई परीक्षा केंद्रों पर देखा गया.
छात्राओं ने ज्यादातर केंद्रों पर एक-दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी का इजहार किया व होली की शुभकामनाएं दी. वहीं संस्कृत विषय की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं में प्रथम पाली में 11908 परीक्षार्थी उपस्थित हुए व 233 अनुपस्थित रहे. वहीं इसी विषय की दूसरी पाली में 11886 परीक्षार्थी उपस्थित थे व 193 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. केंद्रों पर पुलिस व दंडाधिकारी की तैनाती के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










