महिलाओं ने जाना अपना हक और अधिकार

Updated:
विज्ञापन

बांकाः शहर के बाबूटोला स्थित महिला सामाख्या कार्यालय में शनिवार को महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर महिला सामख्या की रीता कु मारी ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जला कर किया. कार्यक्रम में बांका, चांदन, कटोरिया एवं बाराहाट की महिला सदस्य उपस्थित थी. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं […]

विज्ञापन

बांकाः शहर के बाबूटोला स्थित महिला सामाख्या कार्यालय में शनिवार को महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मौके पर महिला सामख्या की रीता कु मारी ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप जला कर किया. कार्यक्रम में बांका, चांदन, कटोरिया एवं बाराहाट की महिला सदस्य उपस्थित थी. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने विचार खुल कर रखे.

साथ ही आये दिन आने वाली समस्या व उसके निराकरण पर भी बातचीत की. कार्यक्रम में महिलाओं के हक और अधिकार पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए इस विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के जरिये बाल जननी पर मंचन किया गया. इस मौके पर कुमारी रीता ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को परस्पर समाज में उचित जगह नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्हें अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ती है. कार्यक्रम में ज्योति सहित करीब सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व कस्तूरबा विद्यालय की छात्रएं उपस्थित थी.

फिर से मिला कार्ड वितरण करने का आदेश

बांका. चुनाव को लेकर बीपीएल परिवार वाले का कार्ड वितरण पर रोक लगाया गया था. जानकारी हो कि शनिवार को फिर सभी पंचायत रोजगार सेवक को कार्ड वितरण करने का आदेश मिल गया है. यह जानकारी बीडीओ प्रतिभा घोष ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन