नारी का करें सम्मान

Updated:
विज्ञापन

-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला आयोजित- बांकाः अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एमयूसीसी परिसर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में महिलाओं के बीच वर्तमान भारत में महिलाओं की स्थिति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें गृहणी, शिक्षाविद, समाजसेवी व छात्र शामिल हुई. इस दौरान राखी ने देश की ऐतिहासिक […]

विज्ञापन

-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला आयोजित-

बांकाः अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को एमयूसीसी परिसर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में महिलाओं के बीच वर्तमान भारत में महिलाओं की स्थिति विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें गृहणी, शिक्षाविद, समाजसेवी व छात्र शामिल हुई. इस दौरान राखी ने देश की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी महिलाओं से सीख लेने की वकालत की.

वहीं रानी ने समान दर्जा देने, पूजा मिश्र ने ग्रामीण महिलाओं को सोच बदलने, नुपुर झा ने महिलाओं की सुरक्षा, मीनू मिश्र ने महिला के सशक्तिकरण, मोनिका सिन्हा ने बेटे और बेटियों को एक समान दर्जा, सिखा प्रसून ने भ्रूण हत्या पर रोक लगाने, सदफ ने अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए उनके परिवार से अपील की कि वह शिक्षा के प्रति जागरूक हों.

गरिमा भारती ने कहा कि देश का विकास महिलाओं के विकास के बिना संभव नहीं है, प्रियंका चौधरी ने कहा कि नारी के सम्मान बिना देश और समाज का विकास अधूरा है. संगोष्ठी के अंत में एनवाइके के को-ऑर्डिनेटर अमल किशोर पासवान ने बेहतर स्थान प्राप्त करनेवाली पूजा मिश्र, रानी, सोनम, नाजीस एवं नुपुर झा को पुरस्कृत करने की घोषणा की. एमयूसीसी के निदेशक रजीक राज ने कहा कि आप आत्मविश्वास के साथ अपने सपने को गढ़े और पूरा करें. कार्यक्रम का संचालन पारितोष पारस ने किया. वहीं सुशील, अली, अमन ने भी कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन