डीएम ने की परीक्षा केंद्रों की जांच
बांकाः जिले भर में बनाये गये 18 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा के पहले दिन दोनों पाली में अंगरेजी विषय की परीक्षा थी. परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी का जुटना शुरू हो गया था. अंगरेजी विषय की पहली पाली की परीक्षा में कुल 12362 परीक्षार्थी को […]
बांकाः जिले भर में बनाये गये 18 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गयी. परीक्षा के पहले दिन दोनों पाली में अंगरेजी विषय की परीक्षा थी. परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थी का जुटना शुरू हो गया था. अंगरेजी विषय की पहली पाली की परीक्षा में कुल 12362 परीक्षार्थी को उपस्थित होना था, जिसमें 12137 ही उपस्थित हो सके एवं 225 परीक्षा से अनुपस्थित रहें.
वहीं अंग्रेजी विषय की दूसरी पाली की परीक्षा में 12095 परीक्षार्थी को परीक्षा देना था जिसमें 11902 ही परीक्षा में शामिल हुए. दूसरी पाली की परीक्षा में 193 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा में सभी परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक टीम की गश्ती लगातार जारी थी. मैट्रिक की परीक्षा में 24457 परीक्षार्थी दे रहे है. जिलाधिकारी साकेत कुमार ने स्वयं परीक्षा केंद्र पर जाकर जांच किया.
वहीं अनुमंडलाधिकारी शिव कुमार पंडित, एडीएम शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर जांच किया. पहले दिन की परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण रही. इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो रही. एवं पहले दिन कि परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के साथ ही परीक्षार्थी को गहन जांच से गुजरना पड़ता है, जिससे कदाचार की कोई संभावना नहीं है. वहीं जिले के सभी केंद्र पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई.
फुल्लीडुमर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खेसर व इटहरी उच्च विद्यालय फुल्लीडुमर में पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई. उपरामा उच्च विद्यालय की छात्र कोमल कुमारी के एडमिट कार्ड पर फीमेल के बदले मेल हो गया है. इसके चलते इन्हें गल्र्स हाइस्कूल बांका के बदले उच्च विद्यालय खेसर में परीक्षा देनी पड़ रही है. केंद्र पर सीएस के अलावे खेसर ओपी के अवर निरीक्षक पवन कुमार अपने सैफ बल के साथ मौजूद थे. वहीं फुल्लीडुमर में 30 छात्र अनुपस्थित रहे. फुल्लीडुमर केंद्र पर रूपेश कुमार दंडाधिकारी के रूप में मौजूद थे. दोनों केंद्रों का निरीक्षण डीइओ द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










