24 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बांकाः आज से पूरे जिले में बनाये गये 18 परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो जायेगी. इस बार 24 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक परीक्षा में पहली बार एक ही विषय की परीक्षा दोनों पाली में होगी, लेकिन प्रश्न पत्र अलग होगा. जिले के कटोरिया, धोरैया, डुमरामा, विक्रमपुर सहित अन्य जगहों […]

विज्ञापन

बांकाः आज से पूरे जिले में बनाये गये 18 परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो जायेगी. इस बार 24 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक परीक्षा में पहली बार एक ही विषय की परीक्षा दोनों पाली में होगी, लेकिन प्रश्न पत्र अलग होगा. जिले के कटोरिया, धोरैया, डुमरामा, विक्रमपुर सहित अन्य जगहों से परीक्षा केंद्र को हटा दिया गया है.

इंटर की तरह ही मैट्रिक परीक्षा केंद्र को जिले के आसपास रखा गया है. छात्रओं के लिए आठ एवं छात्र के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. वहीं इस बार परीक्षा में आठ परीक्षा केंद्रों पर साढ़े आठ हजार छात्र परीक्षा देगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए देर शाम तक परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते रहे, अपने परीक्षा केंद्र को देखने के लिए परीक्षा केंद्र पर देर शाम तक नजर आये. वहीं सभी परीक्षा केंद्र पर रोल नंबर अंकित कर टेबुल को लगाने का काम भी देर शाम तक चल रहा था. इस मामले में डीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गयी है, परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी दिशा निर्देश दे दिया गया है.

साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में कदाचार बरदाश्त नहीं किया जायेगा. बौंसी प्रतिनिधि के अनुसार, आज से होनेवाली मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड में इस वर्ष एक मात्र केंद्र सीएनडी हाइस्कूल को बनाया गया है. 1412 परीक्षार्थी अलग-अलग पालियों में परीक्षा देंगे. केंद्राधीक्षक मो कयूम अंसारी ने बताया कि प्रत्येक विषय की परीक्षा अत्यधिक छात्र रहने की वजह से दो पालियों में ली जायेगी. प्रत्येक पालियों के प्रश्नपत्र अलग अलग होंगे. सीएनडी में प्रथम पाली में त्रिभुवन एकेडमी लाहोरिया पैर, एनएमकेजी हाइस्कूल चांदन, यूएचएस राजघाट परमानंदपुर शंभुगंज, गुलाबी महंत हाइस्कूल बलियामारा खजुआ, दूसरी पाली में यूएसएच नजेल बाहोरना बेलहर, सहरना बाराहाट, श्रीविष्णुदेव कापरी उच्च विद्यालय खजुरी, बीडीबीएसटीजी हाइस्कूल दरपा, एसबीएमएचएस वामदेव बाजार, पीएनएस तेलिया लोगांय, हरिजन आदिवासी स्कूल गोरा के हैं.

दो परीक्षा केंद्र पर तीन हजार सात छात्र होंगे शामिल

अमरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अमरपुर के दो विद्यालय में आज से होनेवाली माध्यमिक परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के लिए प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र इंटर स्तरीय आदर्श बालिका उच्च विद्यालय अमरपुर में प्रथम पाली के परीक्षा में ग्यारह विद्यालय के 679 छात्र व दूसरी पाली में 17 विद्यालय के 710 छात्र भाग लेंगी.

जबकि सीएमएस उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में चार विद्यालय के 826 छात्र, दूसरी पाली में दो विद्यालय के 792 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. दोनों परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की सारी तैयारी कर ली गयी है. परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उत्पन्न नहीं हो उसके लिए जिला प्रशासन ने सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर में केंद्राधीक्षक दयानंद खिरहरी, इंटर स्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय अमरपुर के केंद्राधीक्षक श्याम रजक को बनाया गया है. जबकि स्टैटिक दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक सतीश कुमार, सहकारिता पदाधिकारी सुबोध कुमार, पर्यवेक्षिका सुधा कुमारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी पुअनि राजेश कुमार, शिवानंद यादव, गश्ती दंडाधिकारी में सीओ राजेश कुमार सिन्हा, गश्ती पुलिस पदाधिकारी में रामोतार मेहता, जोनल दंडाधिकारी में वरीय उपसमाहर्ता नीरज कुमार, जोनल पुलिस पदाधिकारी में सअनि सुरेंद्र पांडेय को लगाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन