दुर्घटना में मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत, छह लोग घायल

Published at :02 Mar 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत, छह लोग घायल

जयपुर : जयपुर-बौंसी मार्ग पर लक्ष्मीपुर डैम के निकट जंगली मोड़ पर मंगलवार को हुई ऑटो दुर्घटना में एक मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत हो गयी, जबकि छह लोग बुरी तरह से जख्मी भी हुए. सड़क हादसे में मृत छात्र की पहचान जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत के मलोनी गांव निवासी रामविलास तांती के पुत्र […]

विज्ञापन

जयपुर : जयपुर-बौंसी मार्ग पर लक्ष्मीपुर डैम के निकट जंगली मोड़ पर मंगलवार को हुई ऑटो दुर्घटना में एक मैट्रिक परीक्षार्थी की मौत हो गयी, जबकि छह लोग बुरी तरह से जख्मी भी हुए. सड़क हादसे में मृत छात्र की पहचान जयपुर थाना क्षेत्र के कटियारी पंचायत के मलोनी गांव निवासी रामविलास तांती के पुत्र सोनू तांती (16वर्ष) के रूप में हुई है. अन्य घायलों में छात्र चंदन कुमार, अभिभावक अशोक तांती, रामविलास तांती आदि शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर हाई स्कूल के छात्र सोनू तांती अन्य छात्रों व अभिभावकों के साथ मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने हेतु ऑटो द्वारा परीक्षा केंद्र ढाकामोड़ जा रहा था.

जंगली मोड़ पर चालक की लापरवाही से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी छात्र सोनू तांती को सदर अस्पताल बांका लाया गया. जहां से बेहतर इलाज हेतु भागलपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृत छात्रा के भाई नीतीश कुमार, छोटू कुमार व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बाराहाट : थाना क्षेत्र के विजयहाट चौक बुधवार को एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया. ट्रक पलट जाने से धोरैया पुनसिया मार्ग पर दिन भर जाम का नजारा देखने को मिला. खास कर परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थी को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई परीक्षार्थी अपना रास्ता को बदल-बदल कर अपने परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक धोरैया की तरफ से आ रहे ट्रक में सिमेंट और छड़ लदा था. जो विजयहाट चौंक के समीप असंतुलित होकर पलट गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे चालक एवं उप चालक को बाहर निकाला. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को उठाने के लिए देर शाम तक प्रयास किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन