55 करोड़ का कारोबार हुआ प्रभावित बैंकों की हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

जिले भर में विभिन्न बैंकों की हैं 103 शाखाएं बांका : यूनाइटेड फारम ऑफ बैंक इम्पलाइ एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिल भर के सभी स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक व नेशनलाइज बैंकों में हड़ताल रहा. जिससे बैंक के सभी कार्य प्रभावित रहें. हड़ताल की वजह से खाताधारियों को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. […]
विज्ञापन
जिले भर में विभिन्न बैंकों की हैं 103 शाखाएं
बांका : यूनाइटेड फारम ऑफ बैंक इम्पलाइ एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिल भर के सभी स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक व नेशनलाइज बैंकों में हड़ताल रहा. जिससे बैंक के सभी कार्य प्रभावित रहें. हड़ताल की वजह से खाताधारियों को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा. जिले के सभी बैंक हड़ताल में चले जाने से संपूर्ण जिले में करीब 55 करोड़ का कार्य प्रभावित रहा. जिसमें जिले भर में लगे 85 एटीएम के कारोबार भी शामिल है. अमूमन प्रतिदिन एक एटीएम से 2-3 लाख रूपये की औसत निकासी होती है. ज्ञात हो कि जिले भर में 103 बैंक शाखाएं है. जिनमें सभी नीजी व सरकारी बैंक शाखाएं शामिल है.
वहीं शहर में कुल 22 बैंक शाखाएं है. शहर स्थित विभिन्न बैंक के कर्मियों ने अपनी प्रमुख तीन सूत्रीं मांगों को समर्थन में जमकर बैंक के आगे प्रदर्शन किया. उनकी मांगों में प्रत्येक पांच वर्ष पर वेतन बढ़ोतरी, अनुकंपा के आधार पर नौकरी एवं केंद्रीय कर्मी के अनुरूप पेंशन योजना का लाभ उनके चार्टर ऑफ डिमांड में शामिल है. वर्तमान समय में शादी-विवाह का मुहूर्त चल रहा है. जिससे शादी समारोह वाले परिवारों को शादी से संबंधित समानों की खरीदारी करने में काफी परेशानी आयी. खरीदारी करने को बांका पहुंचे सुदूर प्रखंड के कुछ लोगों ने बताया कि मंगलवार को बैंकों की हड़ताल है. यह उन्हें पता ही नहीं था.
पैसे की निकासी के लिए जब वो बैंक पहॅुचे तो पता चला कि बैंक कर्मी हड़ताल पर है और बैंक बंद है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बांका शाखा के प्रतिनिधित्व कर रहे एसबीआई दुधारी बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक सुधांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि जिले भर में हड़ताल शत प्रतिशत सफल रहा. सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा. वहीं बांका के एलडीएम विद्य भूषण सिंह ने बताया कि बहुत दिनों के बाद यह पहली बार हुआ है कि बैंकों के सभी यूनियन हड़ताल में शामिल हुए. जिससे जिले भर की सभी बैंक शाखाएं शत प्रतिशत बंद रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




