गिर रहा शहरी क्षेत्र का जलस्तर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

चिंताजनक स्थिति . गरमी की दस्तक के साथ ही गहराया जलसंकट 22 वार्डोंवाली बांका नगर पंचायत के कई हिस्से में जलसंकट है. शहरवासियों के बीच पानी के लिए मारामारी शुरू हो गयी. बांका : गरमी की दस्तक के साथ ही शहरी क्षेत्र में अभी से ही जलसंकट गहराने लगा है. लोगों को अभी से ही […]
विज्ञापन
चिंताजनक स्थिति . गरमी की दस्तक के साथ ही गहराया जलसंकट
22 वार्डोंवाली बांका नगर पंचायत के कई हिस्से में जलसंकट है. शहरवासियों के बीच पानी के लिए मारामारी शुरू हो गयी.
बांका : गरमी की दस्तक के साथ ही शहरी क्षेत्र में अभी से ही जलसंकट गहराने लगा है. लोगों को अभी से ही पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को हो रही है. इसके जद में शहर के चांदन व ओढ़नी नदी के किनारे वाले वार्ड आ रहे है. जहां पूर्व से ही कई घरों में चापाकल नहीं है एवं कई वार्डों में पीएचइडी के पेयजल पाइप लाइन नहीं गयी है. वार्ड वासियों को पेयजल के लिए आदम जमाने के अपने कुंआ पर ही निर्भर होना पड़ रहा है. जहां गर्मी बढ़ने एवं बालू उठाव के बाद कुएं का पानी पताल जाने लगा है. गरमी के दिनों की तो अभी शुरुआत ही हुई है. मालूम हो कि जून जुलाई आते-आते कई वार्डों के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक बीके तरूण ने बताया है कि हर घर नल का जल योजना का कार्य टेंडर प्रक्रिया में है. अगले 15 दिन के बाद इस योजना पर कार्य शुरू हो जायेगी.
अभीतक शुरू नहीं हुई सीएम के सात निश्चय की हर घर नल का जल योजना
मुख्यमंत्री के सात निश्चय की एक योजना हर घर नल का जल शहर में नगर पंचायत को करना है. लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण शहर में यह योजना अभी तक खटाई में पड़ी हुई है. जिस योजना से शहर के सभी घरों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध करानी थी. लेकिन इस योजना का कोई भी कार्य शहर में अभी तक शुरू नहीं हुआ है.
मिनटों में भरनेवाली टंकी घंटों में भर रहे
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ही शहर के पानी का जल स्रोत तेजी से नीचे जाना शुरू हो गयी है. इसको लेकर शहर के कई चापाकल तो बड़ी मुश्किल से चल रहे है. साथ ही साथ शहर में काम कर रहे बोरिंग का भी जलस्तर नीचे खुसकना शुरू हो गया है. जिसको लेकर मिनटों में भरने वाली पानी टंकी अभी से ही घंटों में भरती है. इस तरह के हालात शहर के अलीगंज, विजयनगर, जगतपुर, करहरिया सहित कई मुहल्ला में अभी से ही देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




