मंटू खैरा की मौत पर संगठन ने बनायी जांच टीम

Published at :26 Feb 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मंटू खैरा की मौत पर संगठन ने बनायी जांच टीम

सब जोनल कमांडर की माैत ने संगठन को झकझोर दिया मंटू खैरा की पुलिस मुठभेड़ में मौत संगठन के पदाधिकारियों को पच नहीं रहा है. बांका : बेलहर एरिया सब जोनल कमांडर नक्सली मंटू खैरा के पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार को मारे जाने की घटना ने संगठन को झकझोर कर रख दिया है. बांका एवं […]

विज्ञापन

सब जोनल कमांडर की माैत ने संगठन को झकझोर दिया

मंटू खैरा की पुलिस मुठभेड़ में मौत संगठन के पदाधिकारियों को पच नहीं रहा है.
बांका : बेलहर एरिया सब जोनल कमांडर नक्सली मंटू खैरा के पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार को मारे जाने की घटना ने संगठन को झकझोर कर रख दिया है. बांका एवं जमुई जिला के सीमावर्ती थाना बेलहर, झाझा, कटोरिया, चांदन, फुल्लीडुमर, सुइया, आनंदपुर आदि क्षेत्र के जंगली बम पहाड़ी एरिया में मंटू खैरा के नाम से ठेकेदार, नेता, जनप्रतिनिधि के अलावा आम जनता के साथ-साथ पुलिस भी आमने-सामने होने से एक बार घबरा जाती थी. लेकिन नक्सली मंटू खैरा की पुलिस मुठभेड़ में मौत संगठन के पदाधिकारियों को पच नहीं रहा है. सूत्रों के अनुसार संगठन के कुछ बाहरी सदस्यों को इस क्षेत्र में मंटू खैरा की मौत की जांच के का जिम्मा सौंपे जाने की बात कही जा रही है.
इसके तहत संगठन के लोगों द्वारा जांच भी प्रारंभ कर देने की बात सामने आ रही है. इसके लिए संगठन की जांच टीम में नक्सली मंटू खैरा के पड़ाव पिलुवा, दहिवारा, बुंदेलडीह, मानिकवथान, बखोरी एवं लहरनिया के जंगल एवं आसपास के गांव में घुम कर जानकारी प्राप्त कर रहे हैं.
इन जंगली पहाड़ी एरिया में रात्रि में भी कुछ लोगों के आवागमन की आहट देखी जा रही है. एरिया कमांडर नक्सली मंटू खैरा को पुलिस के द्वारा मुठभेड़ में मार देने के 4 दिन बाद तक संगठन द्वारा कोई फरमान जारी नहीं करना भी यह संकेत दे रहा है कि संगठन के द्वारा मंटू खैरा की मौत की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. संगठन के द्वारा जांच खत्म होने के बाद ही कोई फरमान जारी करने की आशंका जतायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन