वेतन नहीं मिलने पर होगा जोरदार प्रदर्शन
बांकाः बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई बांका की बैठक शनिवार को गेस्ट हाउस में हुयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में पात्रता पास शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन पर तीन दिनों के अंदर कार्रवाई करने की मांग की गयी. […]
बांकाः बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई बांका की बैठक शनिवार को गेस्ट हाउस में हुयी. इसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की. बैठक में पात्रता पास शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन पर तीन दिनों के अंदर कार्रवाई करने की मांग की गयी.
जिलाधिकारी अगर समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो संघ आंदोलन करेगा. इसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी. अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि इस समस्या को लेकर संघ के प्रतिनिधि मंडल से पूर्व में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से वार्ता हो चुकी है, लेकिन सकारात्मक पहल नहीं की गयी. साथ ही उन्होंने कहा कि कटोरिया प्रखंड के प्रोन्नत मध्य विद्यालय दर्वेपट्टी के प्रखंड शिक्षक सर्वजीत कुमार निर्दोष होने के बावजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 3 दिन का वेतन काटे जाने का आदेश जारी कर दिया.
इस मौके पर महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, चंद्रशेखर आजाद, सचिव प्रकाश सिंह, राम विलास सिंह, हेमंत दुबे, रवीन्द्र कुमार, तौसीफ रजा, विवेकानंद पासवान, पंकज कुमार सिंह, रोहित कुमार, शिव शंकर मांझी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










