भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट
बांकाः थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव में गुरुवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिव विवाह की बराती के लिए गांव में जुलूस निकाली गयी थी. गांव के भ्रमण के बाद बगल के पश्चिम टोला में जब डीजे पर बरात में शामिल युवक डांस […]
बांकाः थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर गांव में गुरुवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिव विवाह की बराती के लिए गांव में जुलूस निकाली गयी थी. गांव के भ्रमण के बाद बगल के पश्चिम टोला में जब डीजे पर बरात में शामिल युवक डांस कर रहे थे तभी गांव के ही सुनील सिंह व चिंनू सिंह के साथ सभी युवक मारपीट करने लगे.
टोला स्थित मंदिर में गांव के सभी महिला व पुरुष पूजा की तैयारी में लगे थे. हल्ला सुन कर बीच-बचाव के लिए आये भाजपा के राजेश सिंह, रूपेश सिंह, विकास कुमार, राजीव कुमार, सुमित सिंह पर सभी युवक ने लोहे के छड़ से हमला कर जख्मी कर दिया. श्री सिंह की पत्नी भी बचाव के लिए आयी तो उक्त लोगों ने धक्का देकर उससे मोबाइल छीन भाग गये. लोगों के सहयोग से सभी घायलों को थाना लाया गया.
पुलिस ने सभी घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया. घायल लोगों ने थाने में आवेदन देकर गोपी सिंह, दीपक कुमार सिंह, श्याम सिंह, रवि सिंह, स्वतंत्र सिंह, अमरेंद्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










