नये डीपीआरओ के समक्ष कई चुनौती

Updated:
विज्ञापन

बांकाः जिले में सरकार का सूचना संपर्क विभाग कई मायने में लाचार व लचर है. एक तो सृजित पद के लोग की कुरसी बहुत पहले से खाली है. वहीं महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग अभी तक अपनी जिम्मेवारी को लेकर सजगता के प्रति उदासीन दिख रहे हैं. जनता से सीधा संवाद स्थापित करना उनके लिए […]

विज्ञापन

बांकाः जिले में सरकार का सूचना संपर्क विभाग कई मायने में लाचार व लचर है. एक तो सृजित पद के लोग की कुरसी बहुत पहले से खाली है. वहीं महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग अभी तक अपनी जिम्मेवारी को लेकर सजगता के प्रति उदासीन दिख रहे हैं.

जनता से सीधा संवाद स्थापित करना उनके लिए सहज नहीं हो पा रहा है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिये थे कि सरकार व जिला प्रशासन की बैठक, फैसले व जानकारी की रिपोर्ट कार्ड तैयार कर प्रतिदिन मीडिया हाउस में पहुंचाया जाय.

जो संभव नहीं हो पा रहा है. ऐसे में सरकार का संकल्प कि जनता तक सरकार के हर कार्य जानकारी पहुंचे, यह प्रयोग नये डीपीआरओ के लिए चुनौती ही नहीं अपनी क्षमता का प्रदर्शन का सवाल होगा. डीपीआरओ ने कहा कि अभी वे नये हैं धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन