नयी पार्टी बनाने के प्रयास में जावेद
बांकाः पिछले दो दिनों में बिहार में जारी राजनीतिक भगदड़ व राजद की टीम में हुई टूट का प्रभाव बांका की राजनीति पर पड़ा है. राजद के पूर्व मंत्री रह चुके डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने चार विधायकों के साथ नयी टीम बनाने का मन बना लिया है. ज्ञात हो कि राजद के बागी टीम […]
बांकाः पिछले दो दिनों में बिहार में जारी राजनीतिक भगदड़ व राजद की टीम में हुई टूट का प्रभाव बांका की राजनीति पर पड़ा है. राजद के पूर्व मंत्री रह चुके डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने चार विधायकों के साथ नयी टीम बनाने का मन बना लिया है. ज्ञात हो कि राजद के बागी टीम के मुख्य विधायक जावेद इकबाल अंसारी जमशेदपुर के वर्क र्स कॉलेज में रसायन शास्त्र के प्रोफेसर हैं. तत्काल वह बांका से राजद विधायक हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को पार्टी में अपमानित महसूस करनेवाले 13 विधायकों ने राजद से अलग होकर नयी पार्टी बनाने के लिए आवेदन कर दिया है.
यह फैसला लिखित है. इसके बाद राजद की ओर से नौ विधायकों पर दबाव बनाया गया व उन्हें पार्टी में वापस बुलाया. कहा कि नयी पार्टी बनाने का फैसला लिखित है, जिसकी चाहें तो जांच करवा सकते हैं. नौ विधायक राजद में दबाव के कारण वापस हो रहे हैं. कहा कि यह बात गलत निकली तो वह राजनीति को अलविदा कह देंगे. राजद की छवि गिरती जा रही है. बांका में भी राजद में अवसरवादिता की राजनीति है. उन्हें मान-सम्मान नहीं मिल रहा था.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण उन्होंने राजद नहीं छोड़ी है. यह बंधुआ मजदूरों की तरह खुद को अपमानित महसूस कर रहे विधायकों का निजी फैसला है. उन्होंने कोई गलती नहीं की. राजद चाहे तो उन्हें पार्टी की सदस्यता खत्म करवा दे.
फिलहाल नयी पार्टी की मान्यता पर पूरा ध्यान
डॉ जावेद ने कहा कि फिलहाल वे लोग राजद से अलग होकर नयी पार्टी बनाने जा रहे हैं.
इसके लिए संवैधानिक कार्रवाई आरंभ कर दी है. नयी पार्टी में सिद्धांत, जनहित व स्वच्छ विचारधारा को आधार बनाया जायेगा. पार्टी को मान्यता भी मिल गयी है. सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश के बुलावे पर वे लोकसभा के बांका से चुनाव लड़ेंगे यह अभी बताना उचित नहीं है.
कहते हैं राजद जिलाध्यक्ष
नरेश दास ने कहा कि राज्य का बड़ा और संवेदनशील मामला है. लोकतंत्र की गला घोंटनेवाली बात है. मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष उचित फैसला लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










