पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी

Published at :25 Jan 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी

पंजवारा : राज्य में शराबबंदी के बाद से शराब करोबारियों द्वारा नित्य नये – नये ढंग से इस व्यवसाय को जारी रखने की एक और कोशिश पंजवारा पुलिस की तत्परता से नकाम हो गयी. सोमवार की रात करीब 12 बजे पंजवारा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में पुलिस द्वारा बिना नंबर की एक […]

विज्ञापन

पंजवारा : राज्य में शराबबंदी के बाद से शराब करोबारियों द्वारा नित्य नये – नये ढंग से इस व्यवसाय को जारी रखने की एक और कोशिश पंजवारा पुलिस की तत्परता से नकाम हो गयी. सोमवार की रात करीब 12 बजे पंजवारा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में पुलिस द्वारा बिना नंबर की एक बोलेरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया. जिसके बाद वाहन चालक ने पुलिस को चकमा देकर गाड़ी को आगे निकालने का प्रयास किया. पुलिस ने तत्परता से चेक पोस्ट के बैरियर को गिरा कर वाहन को रोक दिया. बाद में जांच के क्रम में उक्त बोलेरो गाड़ी में झारखंड निर्मित कुल 160 पाउच देशी शराब के साथ 72 बोतल विदेशी शराब पायी गयी.

जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी आनंदी सिंह ने वाहन को जब्त करते हुए चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये आलम एवं जाकिर झारखंड के साहेबगंज जिला के बोरियो प्रखंड के रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस के पुछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे लोग साहेबगंज से शराब के साथ भाड़े की गाड़ी को लेकर भागलपुर के एक शराब कारोबारी को शराब पहुंचाने जा रहे थे.

कहते हैं थानाध्यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष विमल कुमार ने बताया की देर रात पुलिस के जांच के क्रम में शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया है. जब्त वाहन के मालिक को सूचना भेज दी गयी है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल कॉल की पड़ताल की जा रही है जिससे मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन