अल्पसंख्यक व आदिवासी महिलाएं भी हुई शरीक

Published at :22 Jan 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यक व आदिवासी महिलाएं भी हुई शरीक

कटोरिया : मानव शृंखला में कटोरिया क्षेत्र में अल्पसंख्यक व आदिवासी महिलाओं ने भी भाग लिया. प्रखंड क्षेत्र के मोथाबाड़ी व धनुवसार पंचायतों के मुस्लिम बाहुल गांवों घुमनी, बेहंगा, जेरूआ, चिंहुंटजोर, सरकंडा, बरगुनियां, ढोंडि़यातरी, लहरनियां से पहुंची अल्पसंख्यक महिलाओं ने सड़क किनारे मानव शृंखला की कड़ी बनी. वहीं जयपुर क्षेत्र के लकरामा, कटियारी, जयपुर, कोल्हासार […]

विज्ञापन

कटोरिया : मानव शृंखला में कटोरिया क्षेत्र में अल्पसंख्यक व आदिवासी महिलाओं ने भी भाग लिया. प्रखंड क्षेत्र के मोथाबाड़ी व धनुवसार पंचायतों के मुस्लिम बाहुल गांवों घुमनी, बेहंगा, जेरूआ, चिंहुंटजोर, सरकंडा, बरगुनियां, ढोंडि़यातरी, लहरनियां से पहुंची अल्पसंख्यक महिलाओं ने सड़क किनारे मानव शृंखला की कड़ी बनी. वहीं जयपुर क्षेत्र के लकरामा, कटियारी, जयपुर, कोल्हासार आदि पंचायतों से काफी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष भी मानव शृंखला का हिस्सा बने.

दिव्यांग अनिता ने भी जोड़ी मानव शृंखला: चांदन . प्रखंड के बिरनियां पंचायत के दुर्बिनियां गांव की दिव्यांग सह वरीय प्रेरक अनिता देवी भी शनिवार को मानव शृंखला कार्यक्रम का हिस्सा बनी. दोनों पैरों से दिव्यांग अनिता देवी अपने गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी हाथों के बल पर तय करते हुए करूआपाथर पहुंची. दिव्यांग अनिता द्वारा चलाये गये जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर सैकड़ों महिला-पुरूष भी मानव शृंखला की कड़ी बने. अनिता देवी प्रेरणा का स्त्रोत बनी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन