थीम में दिखा बांका का कल आज और कल
बांका:बांका के स्थापना दिवस के मौके पर जुटे लोगों को आयुक्त ने संबोधित किया. कहा कि यहां के लोग मेहनती व सरल हैं. बुनकरों की हुनर को देश के बाहर भी पहचान मिल रही है. वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगे विकास के स्टॉल गेट का फीता काट कर आरंभ किया गया. कार्यक्रम में सुधा, ग्रामीण […]
बांका:बांका के स्थापना दिवस के मौके पर जुटे लोगों को आयुक्त ने संबोधित किया. कहा कि यहां के लोग मेहनती व सरल हैं. बुनकरों की हुनर को देश के बाहर भी पहचान मिल रही है. वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगे विकास के स्टॉल गेट का फीता काट कर आरंभ किया गया. कार्यक्रम में सुधा, ग्रामीण विकास अभिकरण, उद्योग धंधे, बुनकरों के कपड़े, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, भवन निर्माण, सिंचाई व रथ निर्माण विभाग, मत्स्य व गव्य, सेवा जगत, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि संरक्षण, पुलिस विभाग, तसर उत्पादन एवं समाज कल्याण विभाग का स्टॉल लगाया गया.
विजन 2020 पर फोकस
रॉयल राइजिंग हर्टज विद्यालय के द्वारा अलग सोच के साथ स्टॉल लगाया गया था. जिसे अतिथियों के द्वारा सराहा गया. स्टॉल पर कल आज और कल थीम की सोच पैदा करते हुए मिशन 2020 में बांका विकास के किस मुकाम पर होगा इसे डिजायन किया गया था. जिसके सफलता में स्कूल के एमडी विश्वजीत कुमार सिंह, निदेशक हिमांशु शेखर, साइना, गुलनाज, रितु, रणधीर, सुचिता, प्रियंका, प्राची, रहनुमा, सुप्रिया, माहिना ने योगदान दिया.
साइकिल रेस
इससे पूर्व शहर में सुबह बालक व बालिका वर्ग में साइकिल रेस का आयोजन किया गया. इसके विजेता को सम्मानित किया गया. मुख्य कार्यक्रम चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में आयोजित किया गया.
नृत्य का दिखा जलवा
टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का आगाज रंगारंग से हुआ. अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद एसएस बालिका उच्च विद्यालय की छात्रओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. अद्वैत मिशन स्कूल की रूपाली एंड टीम ने फिल्मी संगीत पर डांस किया. देशभक्ति, भक्ति व फिल्मी गीत-संगीत पर स्कूली छात्रओं ने आकर्षक प्रस्तुति दी. इनकी प्रतिभा को देख टाउन हॉल के दर्शक खुशी से झूम उठे. युवाओं ने पूरे कार्यक्रम में खूब धमाल किया. एलएनडी, तेलिया, जेएनवी, निर्मला विद्यालय, आइडीपीएस सहित अन्य स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किये. पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया.
मंजूषा से सजा स्टॉल
कार्यक्रम स्थल पर मंजूषा कला से स्टॉल सजे थे. मगर स्नातक चुनाव के घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सरकार के विकास बोर्ड पर किसी भी नेताओं की तसवीर नहीं लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










