जिंदल कंपनी ने किया राजमिस्त्री सम्मेलन
बांकाः शहर के विजय नगर रोड स्थित जिंदल कंपनी ने राज मिस्त्री सम्मेलन किया. इस मौके पर कंपनी के जूनियर मैनेजर कुमार गौरव, एएसओ अनिरूद्ध सिन्हा, सुशांत सहित अन्य शामिल थे. मौके पर दर्जनों राजमिस्त्री उपस्थित थे. कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जिंदल कंपनी भारत की सबसे आधुनिक रीबार मिल द्वारा निर्मित जिंदल पैथर […]
बांकाः शहर के विजय नगर रोड स्थित जिंदल कंपनी ने राज मिस्त्री सम्मेलन किया. इस मौके पर कंपनी के जूनियर मैनेजर कुमार गौरव, एएसओ अनिरूद्ध सिन्हा, सुशांत सहित अन्य शामिल थे. मौके पर दर्जनों राजमिस्त्री उपस्थित थे. कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जिंदल कंपनी भारत की सबसे आधुनिक रीबार मिल द्वारा निर्मित जिंदल पैथर टीएमटी रीबार्स गुणवत्ता का अनुपालन कर उच्च मजबूती वाले रीबार्स का उत्पादन करती है.
साथ ही अधिकारियों ने बताया कि इमारतों के डिजाइन की पहली पसंद भी जिंदल ही है. जो सीमेंट के साथ मजबूत जोड़ एक समान और समानंतर रिब संरचना प्रदान करती है. इसकी खूबी भूकंप प्रतिरोधी खूबियां, उत्कृष्ट लचीलापन, जंग प्रतिरोधक सहित अन्य खूबियां हैं. इस मौके पर राज ट्रेडिंग कंपनी के प्रभात रंजन सिंह, रवि रंजन तोमर सहित करीब 40 से अधिक राज मिस्त्री उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










