डाबर कंपनी के नकली उत्पाद बनाने का भंडाफोड़

कटोरिया : कटोरिया बाजार के सूइया रोड में गुरूवार को डाबर कंपनी का नकली उत्पाद बनाने के कार्य का भांडाभोड़ हुआ है. यहां डाबर कंपनी का नकली व फर्जी उत्पाद डाबर गुलाबरी बना कर बाजार में सप्लाई करने का कार्य किया जाता था. गुप्त सूचना के आधार पर डाबर इंडिया लिमिटेड के अधिकृत जांचकर्ता कुमार […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार के सूइया रोड में गुरूवार को डाबर कंपनी का नकली उत्पाद बनाने के कार्य का भांडाभोड़ हुआ है. यहां डाबर कंपनी का नकली व फर्जी उत्पाद डाबर गुलाबरी बना कर बाजार में सप्लाई करने का कार्य किया जाता था. गुप्त सूचना के आधार पर डाबर इंडिया लिमिटेड के अधिकृत जांचकर्ता कुमार दयाशंकर ने कटोरिया थाना के सअनि लालकांत मिश्र व पुलिस बलों के सहयोग से सूइया रोड स्थित अशोक कुमार भगत के मकान के किराये पर दिये हुए कमरे में छापामारी की.
वहां से नकली डाबर गुलाबरी (30एमएल) की 1310 भरी हुई शीशी, 110 पीस खाली शीशी एवं 18 हजार 92 पीस नकली स्टीकर बरामद किया गया. हालांकि पुलिस दल को देखते ही इस धंधे का मुख्य आरोपी भाग निकलने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




