तकनीकी जांच के चलते आज बंद रहेगा मंदार रोपवे, मंगलवार से फिर शुरू होगी सेवा

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :26 Apr 2026 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
तकनीकी जांच के चलते आज बंद रहेगा मंदार रोपवे, मंगलवार से फिर शुरू होगी सेवा

तकनीकी जांच के चलते आज बंद रहेगा मंदार रोपवे, मंगलवार से फिर शुरू होगी सेवा

विज्ञापन

बौंसी मंदार रोपवे आज तकनीकी कारणों से पूरी तरह बंद रहेगा. रोपवे प्रबंधन ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है. रोपवे के प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि सिस्टम में कुछ तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिनकी जांच और मरम्मत के लिए संचालन अस्थायी रूप से रोकना आवश्यक हो गया है. तकनीकी टीम पूरे उपकरणों की गहन जांच कर रही है. मंदार रोपवे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में अचानक बंद रहने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है. इसे देखते हुए प्रबंधन ने पहले ही सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है. प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार को रोपवे का उपयोग करने से बचें और अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करें. साथ ही आश्वासन दिया गया है कि सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रोपवे सेवा मंगलवार से अपने निर्धारित समय पर पुनः शुरू कर दी जायेगी. पर्यटन विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह की तकनीकी जांच कराई जाती है, ताकि पर्यटक सुरक्षित और निश्चिंत होकर यात्रा का आनंद ले सकें.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन