रंगदारी मांगने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं

Published at :08 Dec 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं

बाराहाट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में तैनात एंबुलेंस चालक वासुदेव साह से रंगदारी मांगने के मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. जानकारी हो कि चालक ने मामले की बाबत थाना में आवेदन दिया है. कहा है की पथरा गांव के विकास पासवान द्वारा अपनी पत्नी को प्रसव के लिये बीते 30 […]

विज्ञापन

बाराहाट : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में तैनात एंबुलेंस चालक वासुदेव साह से रंगदारी मांगने के मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. जानकारी हो कि चालक ने मामले की बाबत थाना में आवेदन दिया है. कहा है की पथरा गांव के विकास पासवान द्वारा अपनी पत्नी को प्रसव के लिये बीते 30 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालांकि इलाज के दौरान उसे रेफर कर दिया गया था. जिसके बाद इलाज के दौरान प्राइवेट क्लिनिक में उसकी मौत हो गयी थी. जिसके बाद अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करवा देने के लिये उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसकी मांग पूरी नहीं करने पर उसने 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग करते हुए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन