पुलिस ने पति को भेज दिया जेल

Published at :06 Dec 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने पति को भेज दिया जेल

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव की महिला सीता देवी ने एसपी राजीव रंजन को आवेदन दिया है. इसमें उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पड़ोसी विवेका यादव, जनार्दन यादव, मृत्युंजय यादव, कुंदन यादव हरवे हथियार के साथ पिछले तीन दिसंबर को उसके गुहाल की दीवार को तोड़कर उसके घर में […]

विज्ञापन

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव की महिला सीता देवी ने एसपी राजीव रंजन को आवेदन दिया है. इसमें उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पड़ोसी विवेका यादव, जनार्दन यादव, मृत्युंजय यादव, कुंदन यादव हरवे हथियार के साथ पिछले तीन दिसंबर को उसके गुहाल की दीवार को तोड़कर उसके घर में घुसकर जबरन मारपीट करने लगा. जब इसका विरोध उनका पुत्र ने किया तो उनलोगों ने उसके साथ मारपीट किया. जब उसके पति ने इसका बीच बचाव किया तो उसके साथ भी उनलोगों ने मारपीट की. जब उसकी शिकायत करने थाना पहुंचे तो विरोधी भी थाना पहुंच कर स्थानीय पुलिस को पैसे की बल पर मिला लिया. इसके बाद पुलिस ने ससुर व पति को जेल भेज दिया. उन्होंने उचित कार्रवाई की मांग एसपी से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन