अमरपुर बाजार में प्रेमी की पिटाई

Published at :06 Dec 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
अमरपुर बाजार में प्रेमी की पिटाई

अमरपुर : अमरपुर बाजार के स्टेट बैंक के पास दो नाबालिग प्रेमी युगल के बीच आपसी खींचातानी को देख कर आसपास के लोगों ने लड़के को पकड़ कर धुनाई कर दी. वहीं कुछ दुकानदार ने इस हाईफाई ड्रामे को देख पुलिस को सूचना दे दी. जिस पर मौके पर पहुंचे एसआई प्रमोद साह ने दोनों […]

विज्ञापन

अमरपुर : अमरपुर बाजार के स्टेट बैंक के पास दो नाबालिग प्रेमी युगल के बीच आपसी खींचातानी को देख कर आसपास के लोगों ने लड़के को पकड़ कर धुनाई कर दी. वहीं कुछ दुकानदार ने इस हाईफाई ड्रामे को देख पुलिस को सूचना दे दी. जिस पर मौके पर पहुंचे एसआई प्रमोद साह ने दोनों नबालिग प्रेमी युगल को थाना लाकर पूछताछ की.

इसमें पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की का घर गोरगम्मा नयाचक तथा लड़के का घर सुरिहारी गांव हैं. आपस में दोनों रिश्तेदार भी हैं. पुलिस को लड़की ने बताया कि दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है और लड़के के बुलाबे पर ही वह अमरपुर आयी थी. उसने बताया कि पहले वह शादी करने की बात करता था लेकिन वह अब शादी की बात कहने पर बहानेबाजी कर रहा है. अनि प्रमोद साह ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. इसके बाद जो उचित कार्रवाई होगी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन