एक सप्ताह से लापता तीन वर्षीय चंदन का मिला शव

Published at :06 Dec 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता तीन वर्षीय चंदन का मिला शव

28 नवंबर को दर्ज करायी गयी थी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट बौंसी : थाना क्षेत्र के बलुआतरी निवासी मुकेश मांझी का तीन वर्षीय पुत्र चंदन कुमार जो एक सप्ताह से लापता था. उनकी हत्या कर किसी ने उसके ही खलिहान में शव को फेंक दिया. सोमवार को मृतक की शव को पुलिस ने अपने […]

विज्ञापन

28 नवंबर को दर्ज करायी गयी थी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट

बौंसी : थाना क्षेत्र के बलुआतरी निवासी मुकेश मांझी का तीन वर्षीय पुत्र चंदन कुमार जो एक सप्ताह से लापता था. उनकी हत्या कर किसी ने उसके ही खलिहान में शव को फेंक दिया. सोमवार को मृतक की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संदर्भ में पीड़ित ने 28 नवंबर को थाना में अपने पुत्र की गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया था कि चंदन घर के गेट पर खेल रहा था दोपहर बाद से वह अचानक गायब हो गया. परिजनों ने इसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कोई अता पता नहीं चला. हालांकि सोमवार की सुबह पीड़ित के घर के सामने रखी पुआल के ढेर से दुर्गंध आने पर पुआल को हटाया गया तो बच्चे की सड़ी गली लाश मिली. लाश को देखते ही परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान बलुआतरी गांव पहुंचे और अनुसंधान प्रारंभ किया. थानाध्यक्ष के अनुसार बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शीघ्र ही अनुसंधान पूरा किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन