क्षेत्र में छाया घना कोहरा

बौंसी : पछुआ हवा के साथ रविवार से ठंड ने अपना दस्तक दे दी है. इसके साथ ही कोहरे ने भी अपना रूप दिखाने लगा है. रविवार की सुबह जब लोग जगकर बाहर आये तो देखा कि उनके आस-पास का क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में आ चुका है. लोगों को अधिक दूर की चीज […]
बौंसी : पछुआ हवा के साथ रविवार से ठंड ने अपना दस्तक दे दी है. इसके साथ ही कोहरे ने भी अपना रूप दिखाने लगा है. रविवार की सुबह जब लोग जगकर बाहर आये तो देखा कि उनके आस-पास का क्षेत्र घने कोहरे की आगोश में आ चुका है. लोगों को अधिक दूर की चीज स्पष्ट रूप से नहीं दिखाई दे रही थी. जैसे-जैसे समय बढ़ता गया कोहरा और भी गहरा होता गया. इसके कारण लोगों के ¨जिंदगी की रफ्तार थम सी गयी. प्रतिदिन सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की संख्या पर भी कोहरे का प्रभाव देखा गया. अपेक्षाकृत कम लोग ही सुबह की सैर करते देखे गये. पछुआ हवा चलने और कम धूप निकलने के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने रखे. शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों एवं चौक चौराहों पर आग जलाकर अपने को सेंकते देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




