चांदन इंडियन रहे विजयी हर्ष . चांदन में सीपीएल-फोर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Published at :05 Dec 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
चांदन इंडियन रहे विजयी हर्ष . चांदन में सीपीएल-फोर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

चेयरमैन व प्रमुख ने किया मैच का उद्घाटन चांदन : एमएमकेजी उच्च विद्यालय चांदन के मैदान पर रविवार को सीपीएल-फोर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सह जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार एवं प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया. इस क्रम में प्रमुख ने मैदान के पीच पर पहली गेंद […]

विज्ञापन

चेयरमैन व प्रमुख ने किया मैच का उद्घाटन

चांदन : एमएमकेजी उच्च विद्यालय चांदन के मैदान पर रविवार को सीपीएल-फोर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सह जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार एवं प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार ने टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया. इस क्रम में प्रमुख ने मैदान के पीच पर पहली गेंद फेंकी, जबकि चेयरमेन ने पहला बल्ला घूमा कर बैटिंग की. इस सुनहरे पल में समूचा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इससे पहले मुख्य अतिथि सह जिला पार्षद अध्यक्ष, प्रमुख रवीश कुमार एवं सभी विशिष्ट अतिथियों ने मैदान पर मौजूद दो टीमों के खिलाडि़यों से हाथ मिला कर उनका परिचय प्राप्त किया.
उद्घाटन सत्र में मौजूद खिलाड़ी व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि खेलों के आयोजन से समाज में एकता आती है. जबकि खिलाडि़यों में अनुशासन की भावना जागृत होती है. उनके शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक शक्ति का भी विकास होता है.
जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
जिप अध्यक्ष ने खिलाडि़यों से खेल की भावना के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी. साथ ही कड़ी मेहनत व लगन से बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य व देश में बांका जिला का नाम रौशन करने हेतु प्रोत्साहित किया. इस मौके पर चांदन उत्तरी जिला पार्षद के पति सह समाजसेवी महादेव साह, पूर्व पंसस राजेंद्र मिस्त्री, मुखिया छोटन मंडल, आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम उर्फ विक्की दूबे, नंदकिशोर वर्णवाल, आसीन अंसारी, प्रियचंद आजाद, दिलीप शर्मा, अकबर अली, सरफुद्यीन अंसारी, डबलू पोद्यार, गौतम दूबे, जैकी कुमार, जयकांत राय, वसीम शेख समेत अन्य मौजूद थे.
मैदान में मौजूद मुख्य अतिथि समेत अन्य.
विजेता टीम के आशीष कुमार को मिला मैन ऑफ दि मैच का खिताब
सीपीएल-फोर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच स्टार एलेवन बनाम चांदन इंडियन टीम खेला गया. रोमांचक मुकाबले में चांदन इंडियन की टीम 14 रनों से विजयी घोषित हुई. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदन इंडियन ने निर्धारित 16 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए स्टार एलेवन की टीम 142 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के आशीष कुमार को दिया गया. मौके पर सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन