जिले की 11 पंचायतों को बनाया जायेगा माॅडल पंचायत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : इस जिले के ग्यारह पंचायत माडॅल पंचायत बनेंगे. इन माडॅल पंचायतों में सभी विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा. स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन की दुकान, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के अलावे हर घर नल का जल, हर घर शौचालय का निर्माण होगा. इसके निर्माण होने से वहां के ग्रामीणों के अलावे आस-पास के लोगों को […]
विज्ञापन
बांका : इस जिले के ग्यारह पंचायत माडॅल पंचायत बनेंगे. इन माडॅल पंचायतों में सभी विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा. स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, राशन की दुकान, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के अलावे हर घर नल का जल, हर घर शौचालय का निर्माण होगा. इसके निर्माण होने से वहां के ग्रामीणों के अलावे आस-पास के लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी.
क्या-क्या होगी सुविधा
जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक पंचायत को माडॅल पंचायत बनाया जायेगा. जहां पर शिक्षा विभाग के द्वारा आधुनिक विद्यालय का निर्माण करायेगा. जिसमें 40 बच्चों पर एक शिक्षक, विद्यालय में साफ शौचालय, खेल-कूद का सामान, पेयजल की सुविधा, साफ रसोई के अलावे बच्चों को बैठने के लिए बैंच-डेस्क भी रहेंगे. वहीं पीएचइडी विभाग के द्वारा सभी घरों को नल का जल तथा सभी घरों में शौचालय का निर्माण करायेगा. उस पंचायत में आइसीडीएस के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण के अलावे कॉमन सर्विस सेंटर के तहत आधार पंजीयन केंद्र, रेल टीकट, पेन कार्ड का पंजीयन केंद्र, बैंकिंग की सुविधा के अलावे भी कई सुविधाएं मौजूद रहेगी.
क्या कहते है अधिकारी
पंचायत को माडॅल बनाकर एक मिशाल कायम करने की कोशिश जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही है. आधुनिक सुविधा व विकास कार्यों को ग्रामीणों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है.
प्रदीप कुमार, डीडीसी, बांका
सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलेगी पेंशन, मुफ्त मिलेगा विद्युत कनेक्शन
इन माॅडल पंचायत में सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभांवित होने वाले दिव्यांगों को नि:शक्तता पेंशन, विधवा को लक्ष्मीबाई पेंशन, वृद्ध को वृद्धा पेंशन मिलेगा. साथ ही उस पंचायत के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को को छात्रवृति भी मिलेगा. साथ ही सभी बीपीएलधारियों को इंदिरा आवास के अलावे सभी किसानों को पंजीकरण भी किया जायेगा. बीपीएलधारियों को बिजली का मुफ्त कनेक्शन भी दिया जायेगा. साथ ही पंचायत की सभी गलियों को पक्कीकरण किया जायेगा.
कौन-कौन सी पंचायत होंगी माॅडल
बांका लकड़ीकोला
अमरपुर बल्लिकित्ता
कटोरिया देवासी
धोरैया घसिया
बेलहर सुर्यकाना बेलडिहा
शंभूगंज कसबा
बौंसी कुडरो
बाराहाट गोड़धावर
रजौन सिंघनान
चांदन दक्षिणी वारने
फुल्लीडुमर कोझी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




