आधा दर्जन छात्रा जख्मी हादसा. खिचड़ी उतार रही थी

Published at :01 Dec 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
आधा दर्जन छात्रा जख्मी हादसा. खिचड़ी उतार रही थी

हंगामा करते परिजन. स्कूल से अनुपस्थित थी दो रसोइया मध्याह्न भोजन तैयार करने में लिया जाता है छात्राओं का सहयोग नहीं हो रहा मीनू का पालन जीविका दीदी ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया है दुर्व्यवहार का आरोप अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत प्रोमवि फतेहपुर में बुधवार को गर्म मध्याह्न भोजन उतारने के दौरान […]

विज्ञापन

हंगामा करते परिजन.

स्कूल से अनुपस्थित थी दो रसोइया
मध्याह्न भोजन तैयार करने में लिया जाता है छात्राओं का सहयोग
नहीं हो रहा मीनू का पालन
जीविका दीदी ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया है दुर्व्यवहार का आरोप
अमरपुर : प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत अंतर्गत प्रोमवि फतेहपुर में बुधवार को गर्म मध्याह्न भोजन उतारने के दौरान स्कूल की आधे दर्जन छात्रा गंभीर रूप से झुलस गयी. जानकारी के अनुसार स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए कार्यरत छह रसोइया में से चार रसोइया कमली देवी, गुजली देवी, शोभा देवी व उर्मिला देवी द्वारा अन्य दिनों की तरह खिचड़ी पकायी गयी थी. तैयार गर्म खिचड़ी को चूल्हे से उतारने के लिए स्कूल की पांचवीं व छठी क्लास की छात्रा अंजली कुमारी, अनुपम कुमारी, नेहा कुमारी, छोटी कुमारी, बड़ी कुमारी एवं निकिता कुमारी को बुलाया गया. लेकिन चूल्हे से उतारने के दौरान खिचड़ी का वर्तन असंतुलित हो गया और सारा गर्म खिचड़ी सभी छात्रा के पैर पर आ गिरी.
प्रधानाध्यापिका ने नहीं कराया छात्रा का इलाज
जब घटना की जानकारी स्कूल के प्रधानाध्यापिका फरजाना बैगम को मिली तो प्रधानाध्यापिका द्वारा जख्मी छात्रा का प्रारंभिक ईलाज न कर स्कूल का मुख्य द्वार लगाते हुए उसमें ताला जड़ दिया एवं मामले को दबाने के उद्देश्य से सभी जख्मी छात्रा को एक कमरें में ले जाकर पूछताछ करने लगी. हालांकि यहां रसोइया द्वारा कुछ प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में बच्चों की शोरगुल शुरू हो गयी और थोड़ी ही देर में छात्रा की जलने की घटना की जानकारी ग्रामीणों,
अभिभावकों एवं जीविका दीदी को मिली. सूचना पाकर जीविका दीदी किरण देवी, स्वर्ण देवी और सोनी देवी जैसे ही विद्यालय पहुंची तो प्रधानाध्यापिका द्वारा अमर्यादित व्यवहार करते हुए विद्यालय का ताला खोलने से इंकार कर दिया. लेकिन तब तक जख्मी छात्रा के अभिभावक व कई ग्रामीण स्कूल पहुंच चुके थे. ग्रामीण एवं अभिभावक स्कूल में जले बच्चे को देखकर आक्रोशित हो उठे और घंटों स्कूल में शिक्षक एवं अभिभावक के बीच कहासुनी होती रही.
और स्कूल में अफरा- तफरी मच गयी. बाद में अभिभावकों द्वारा सभी बच्चों का ईलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. जख्मी छात्रा के पिता प्रवीण कापरी, सोमेश कापरी, विजय कुमार कापरी, विपिन मंडल, निर्मल पोद्दार, संजय कापरी एवं ग्रामीण रौशन कापरी, सचिन झा, धनंजय कापरी, दीलीप मंडल आदि ने बताया कि स्कूल में कभी भी मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बनाया जाता है. साथ ही प्रतिदिन मध्याह्न भोजन बनाने में स्कूली छात्रा का सहयोग लिया जाता है कई बार स्कूल के हेडमास्टर से इसकी शिकायत भी की गयी थी लेकिन बच्चों से स्कूल में काम कराने का सिलसिला आजतक जारी है.
पंचायत के मुखिया रविंद्र दास ने भी स्कूल के हेडमास्टर की शिकायत करते हुए कहा कि हेडमास्टर द्वारा अपने मनमर्जी से काम करते हैं. जनप्रतिनिधियों का बातों पर अमल नहीं करते हैं. वहीं इस घटना पर जीविका दीदी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया दुर्व्यवहार की लिखित सूचना वरीय अधिकारी को दी जायेगी.
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं प्रखंड़ शिक्षा प्रसार पदाधिकारी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया है कि एमडीएम प्रखंड साधनसेवी मनीष कुमार को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा गया है. उधर प्रखंड एमडीएम साधनसेवी ने बताया है कि गर्म मध्याह्न भोजन उतारने के दौरान कुछ छात्रा जख्मी हुआ है. जिसका समुचित ईलाज किया जा रहा है. वहीं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रसोईया के निलंबन के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन