अब तक सभी एटीएम नहीं हो पाया है चालू, परेशानी

Published at :29 Nov 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक सभी एटीएम नहीं हो पाया है चालू, परेशानी

चालू एटीएम के सामने लग रही कतार बौंसी : नोटबंदी के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के पांच एटीएम में से एकमात्र एटीएम एसबीआई का ही काम कर रहा है. जिसकी वजह से आम ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी हो कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही […]

विज्ञापन

चालू एटीएम के सामने लग रही कतार

बौंसी : नोटबंदी के तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के पांच एटीएम में से एकमात्र एटीएम एसबीआई का ही काम कर रहा है. जिसकी वजह से आम ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है. जानकारी हो कि नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही प्रखंड क्षेत्र के सातों बैंकों में रुपये जमा करने और निकालने की भीड़ उमड़ने लगी थी. हालांकि अधिकांष लोगों ने पुराने नोटों को जमा करा दिया है. लेकिन अभी भी कई ग्राहक ऐसे हैं, जो सुबह से ही नोट जमा करने के लिए बैंकों के आगे पंक्तिबद्ध होकर बैंक खुलने का इंतजार करते हैं. सबसे ज्यादा भीड़ बैंक ऑफ इंडिया में देखी जा रही है. जहां ग्राहक बैंक के बाहर भी देर शाम तक खड़े दिखते हैं.
जमा और निकासी दोनों की समस्या से जुझ रहे ग्राहकों ने बताया कि अगर एटीएम से रुपये की निकासी आरंभ हो जाय तो बैंकों की भीड़ घट जायेगी. श्यामबाजार के युको बैंक और ग्रामीण बैंक में भी उपभोक्ताओं की लंबी लाईन लगी हुई थी. एसबीआई, युको बैंक, केनरा बैंक, ग्रामीण बैंक में पहले की अपेक्षा भीड़ कम दिख रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन