युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में चार लोगों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

Published at :28 Nov 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में चार लोगों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

पंजवारा : थाना क्षेत्र के लखपुरा बहियार में युवती के साथ एक युवक द्वारा बुरी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर जब युवती के परिजन युवक के परिजनों के पास शिकायत करने गया तो उसके साथ मारपीट की गयी. युवती द्वारा पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा […]

विज्ञापन

पंजवारा : थाना क्षेत्र के लखपुरा बहियार में युवती के साथ एक युवक द्वारा बुरी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर जब युवती के परिजन युवक के परिजनों के पास शिकायत करने गया तो उसके साथ मारपीट की गयी. युवती द्वारा पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी गयी है. थाना को दिये आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए पीड़ित आरती कुमारी ने बताया है की वो घटना वाले दिन शुक्रवार को धान की कटाई के

लिये खेत जा रही थी. इसी दौरान अकेली पाकर गांव के शिव यादव ने गलत नियत से पीछे से पकड़ लिया और खेत में पटक दिया. पास से गुजर रही और महिलाओं ने जब विरोध किया तो धमकी देते हुए अंजाम भूगतने की धमकी दी. घटना को लेकर जब शिकायत करने उसके घर गयी तो मारपीट करने लगे. इस मामले में शिव कुमार यादव, नुनुलाल यादव, सिकंदर यादव एवं संतोष यादव को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कहते हैं थानाध्यक्ष : इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपी की धरपकड़ के लिये पुलिस प्रयासरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन