स्कार्पियों की चपेट में आने से एक वृद्ध की हुई मौत

Published at :27 Nov 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
स्कार्पियों की चपेट में आने से एक वृद्ध की हुई मौत

विरोध में ग्रामीणों ने किया सडक जाम अमरपुर : थाना क्षेत्र के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान शंभुगंज प्रखंड के जोगनी गांव निवासी 56वर्षीय मो़ अब्दुल कयुम के रूप में हुई है़ घटना के विरोध में […]

विज्ञापन

विरोध में ग्रामीणों ने किया सडक जाम

अमरपुर : थाना क्षेत्र के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात स्कार्पियों की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान शंभुगंज प्रखंड के जोगनी गांव निवासी 56वर्षीय मो़ अब्दुल कयुम के रूप में हुई है़ घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया़ जिसे थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने समझा बुझाकर जाम को हटा दिया़ जानकारी के अनुसार मो़ कयुम गत दिनों थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी शाइगर अली के घर अपनी भांजी की शादी के लिए आया था़ सुबह सबेरे वह चिरैया कब्रगाह के पास टहलने निकला था़ इसी दौरान अमरपुर से शाहकुंड की ओर जा रही
एक स्कार्पियों ने पीछे से धक्का मार दिया़ जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी़ घटना के बाद स्कार्पियों फरार होने में सफल रहा़ स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस एवं मृतक परिवारजनों को दी़ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत: परीक्षण के लिए बांका भेज दिया़ मृतक के पुत्र मो़ जाबेद ने थाना में अज्ञात वाहन के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है़ थानाध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन