संसद में मिरची स्प्रे शर्मनाक

Updated:
विज्ञापन

बांका: लोकसभा संसद भवन में गुरुवार की संसदीय सदस्य का विरोध प्रदर्शन संसद के इतिहास के लिए काला दिन रहा. तेलंगाना के मांग पर कांग्रेस सांसद राज गोपाल व 25 सांसद ने हंगामा किया. उन्होंने माइक तोड़े व भरी सभा में मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया. जिससे काई सांसद के समक्ष उत्पन्न समस्या को लेकर […]

विज्ञापन

बांका: लोकसभा संसद भवन में गुरुवार की संसदीय सदस्य का विरोध प्रदर्शन संसद के इतिहास के लिए काला दिन रहा. तेलंगाना के मांग पर कांग्रेस सांसद राज गोपाल व 25 सांसद ने हंगामा किया. उन्होंने माइक तोड़े व भरी सभा में मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया. जिससे काई सांसद के समक्ष उत्पन्न समस्या को लेकर उन्हें एंबुलेंस बुलाने की नौबत तक आ गयी.

इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ज्यादातर लोगों ने खेद प्रकट किया. साहित्यकार मनोज मिश्र, डाक कर्मी चंद्रशेखर झा, सामाजिक कार्यकर्ता विभव सिंह , शहर वासी गौरव सिंह , भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल डोकानिया ने एक स्वर में कहा कि एक सांसद के द्वारा किया गया कार्य शर्मनाक और दुखद है.

ऐसे प्रतिनिधि के चुने जाने लोकतंत्र बदनाम हो रहा है. वहीं कांग्रेस की महिला सेल अध्यक्ष सुनैना देवी ने कहा कि पार्टी की ओर से कार्रवाई की बात कही गयी है. पार्टी हमेशा देश व लोकतंत्र के रक्षा के लिए संकल्पित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन