कोलकाता से सोना चोरी कर भागा घरेलू नौकर धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

सोने की दो बिस्कुट व सात कीमती घड़ियां बरामद चोरी के पांच लाख जमा वाले बैंक एकाउंट सील कटोरिया : कोलकाता से एक महीना पहले सेठ के घर में चोरी कर भागा घरेलू नौकर पुलिस ने छापेमारी के दौरान करझौंसा के निकट गिरफ्तार कर लिया है. कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व कोलकाता के बगौती […]
विज्ञापन
सोने की दो बिस्कुट व सात कीमती घड़ियां बरामद
चोरी के पांच लाख जमा वाले बैंक एकाउंट सील
कटोरिया : कोलकाता से एक महीना पहले सेठ के घर में चोरी कर भागा घरेलू नौकर पुलिस ने छापेमारी के दौरान करझौंसा के निकट गिरफ्तार कर लिया है. कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती व कोलकाता के बगौती थाना के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार मोहता ने संयुक्त छापेमारी के दौरान नौकर को करझौंसा के निकट से ही धर दबोचा.
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मनोज यादव पिता श्रीकांत यादव ग्राम बगडुब्बा बताया गया है. गिरफ्तार नौकर की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी नौकर के घर में रखे बैग से चोरी के सोने की दो बिस्कुट व सात कीमती घड़ियां भी बरामद कर लिया. पुलिस ने चोरी के नकदी पांच लाख रुपये जमा रखे यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया राधानगर शाखा में नौकर के एकाउंट को भी सील कर दिया. गिरफ्तार आरोपी नौकर मनोज यादव को कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गयी.
कोलकाता के बगौती थाना क्षेत्र निवासी सेठ विश्वनाथ महतो के घर बगडुब्बा गांव में मनोज यादव पिछले पांच सालों से घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा था. सात अगस्त को वह मौका देख घर से पांच लाख रुपये नकदी, सोने की दो बिस्कुट व हीरा व सोना जड़ित सात कीमती घड़ियां चोरी कर भाग निकला. इस संबंध में बगौती थाना में कांड संख्या 823/16 धारा 381 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










