प्रतिमा स्थापित कर गणपति की हो रही पूजा

कटोरिया : गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को विघ्नहर्ता गणपति की पूजा अर्चना धूमधाम से शुरू हुई. प्रखंड के राधानगर, कठौन, गढ़ना, डुमरिया सहित अन्य जगहों पर गणपति की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में दर्शन और पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. राधानगर […]
कटोरिया : गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को विघ्नहर्ता गणपति की पूजा अर्चना धूमधाम से शुरू हुई. प्रखंड के राधानगर, कठौन, गढ़ना, डुमरिया सहित अन्य जगहों पर गणपति की भव्य प्रतिमा प्रतिष्ठापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. पूजा पंडालों में दर्शन और पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. राधानगर बाजार के काली मंदिर परिसर में लगातार चौथे वर्ष गणपति पूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां आयोजन को सफल बनाने में मुखिया नीरज कुमार के अलावा चंदन गुप्ता, वार्ड सदस्य अशोक मंडल, मुन्ना कुमार, अनीश कुमार, संतोष गुप्ता, ललन, पिंटू, चंदन मंडल, सुमित गुप्ता, हेमंत कुमार सुरेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










