धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

Published at :06 Sep 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

चांदन/कटोरिया : चांदन प्रखंड के पांडेयडीह व पांडे टोला एवं सूईया ओपी क्षेत्र के भेलवा गांव स्थित दुबे भय हरण मंदिर में सोमवार को धूमधाम से वार्षिक जनार पूजा का आयोजन हुआ. पांडेयडीह स्थित दुबे मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. इसके बाद यहां पारंपरिक […]

विज्ञापन

चांदन/कटोरिया : चांदन प्रखंड के पांडेयडीह व पांडे टोला एवं सूईया ओपी क्षेत्र के भेलवा गांव स्थित दुबे भय हरण मंदिर में सोमवार को धूमधाम से वार्षिक जनार पूजा का आयोजन हुआ. पांडेयडीह स्थित दुबे मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर तक पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही. इसके बाद यहां पारंपरिक तरीके से लगभग 500 ब्राह्मणों को भोजन कराया गया.वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चल रहे पूजन कार्यक्रम में खीर का प्रसाद तैयार कर भोगलगाया गया.

इसके बाद उसका वितरण श्रद्धालुओं के बीच हुआ. पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य गोपाल पांडेय, पूजक विनोद पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, कृष्णानंद पांडेय, नरेंद्र पांडेय, चीकू, सुभाष, तुतुल, रोहित, अमन, संतोष, पवन, नागो आदि ने अहम भूमिका निभायी. इधर सूईया ओपी क्षेत्र के भेलवा गांव स्थित दुबे मंदिर में अखंड संकीर्तन का समापन हुआ. इससे पहले जनार पूजा का भी आयोजन हुआ.

जिसमें दर्जनों ब्राह्मणों को भोजन कराया गया. इससे पहले मंदिर परिसर में तैयार खीर के प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच वितरण हुआ. युवा चैंपियन क्लब भेलवा के कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव कमलेश्वरी यादव, अध्यक्ष कुलदीप यादव, उपाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, कोषाध्यक्ष सह क्लब प्रभारी पूरण कुमार पुरुषोत्तम के अलावा राजेंद्र ठाकुर, कोलो ठाकुर, गोलू ठाकुर, भूमेश्वर आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन