कॉलेजों के अनुदान पर रोक किया विरोध

Published at :06 Sep 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेजों के अनुदान पर रोक  किया विरोध

कॉलेज परिसर में की एक दिवसीय भूख हड़ताल. बांका : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कई शिक्षक सम्मानित हुए वहीं जिले के कई वित्तरहित इंटर कर्मियों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया. लोकनाथ महाविद्यालय शाहपुर एवं लक्खी प्रसाद कॉलेज […]

विज्ञापन

कॉलेज परिसर में की एक दिवसीय भूख हड़ताल.

बांका : शिक्षक दिवस के मौके पर जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कई शिक्षक सम्मानित हुए वहीं जिले के कई वित्तरहित इंटर कर्मियों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया. लोकनाथ महाविद्यालय शाहपुर एवं लक्खी प्रसाद कॉलेज बाराहाट के भूख हड़ताल कर रहे शिक्षक कर्मियों ने बताया कि राज्य सरकार ने मेघा घोटाला जांच के बहाने सभी कॉलेजों के अनुदान पर रोक लगा दी है.
अब तक इंटरकर्मी को महज 2009 से 2011 मात्र तीन साल तक का ही अनुदान प्राप्त हुआ है. इसमें भी कई कॉलेज इसका लाभ लेने से वंचित रह गये हैं. राज्य सरकार अनुदान देने की नाम पर नित्य नये-नये कानून बनाकर इस मामले को उलझा कर रखे हुए हैं. जिससे हम कॉलेजकर्मी के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है़. ऐसे में भूखे पेट वाले शिक्षक कब तक सम्मानित होंगे. इस अवसर पर कॉलेज के उप प्राचार्य महारूद्र मंडल, जयप्रकाश सिंह, रंधीर कुशवाहा, द्रोपदी सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील वैद्य, सुरेन्द्र मांझी, गोपाल कापरी, प्रदीप कापरी, अशोक महतो, शिवनंदन मांझी सहित कई कॉलेजकर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन