दो बाइक की भीषण टक्कर, दो की मौत

Published at :02 Sep 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की भीषण टक्कर, दो की मौत

घटना के बाद विलाप करते परिजन. दो गंभीर कटोरिया-बांका मार्ग पर करझौंसा में हुआ हादसा कटोरिया : टोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर करझौंसा में गुरुवार को दिन के साढ़े बारह बजे दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दोनों बाइक पर […]

विज्ञापन

घटना के बाद विलाप करते परिजन.

दो गंभीर
कटोरिया-बांका मार्ग पर करझौंसा में हुआ हादसा
कटोरिया : टोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर करझौंसा में गुरुवार को दिन के साढ़े बारह बजे दो बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दोनों बाइक पर सवार एक-एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में मारे गये लोगों की पहचान सूइया ओपी क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत चिंहुटजोर निवासी रूस्तम अंसारी (65वर्ष) पिता स्व आमीर अंसारी व बांका थाना क्षेत्र के डांड़ा पंचायत अंतर्गत गलगला गांव निवासी पंकज यादव (24वर्ष) पिता बालेश्वर यादव के रूप में हुई है. घायलों में मृतक मो रूस्तम की पत्नी खातून बीबी (55वर्ष) व मृतक पंकज का साला निरंजन कुमार (10वर्ष) शामिल हैं.
दोनों बाइक चकनाचूर : दुर्घटना में दोनों बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती, अवर निरीक्षक उमाप्रकाश सिंह व सअनि रंजीत मिश्रा दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु रेफरल अस्पताल भेजा. दोनों शवों को थाना लाया. अस्पताल में चिकित्सक डाॅ दीपक भगत ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा. बांका से भी उसे नाजुक हालत में भागलपुर रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन