महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :22 Aug 2016 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

कटोरिया : एसपी राजीव रंजन के निर्देश पर चलाये गये एस ड्राइव के दौरान रविवार को सूइया ओपी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा. गिरफ्तार टूना बासकी ग्राम धवाना के पास से झोला में रखा दो बोतल देसी महुआ की शराब बरामद हुआ है. इस गिरफ्तारी में सूइया ओपी के […]

विज्ञापन

कटोरिया : एसपी राजीव रंजन के निर्देश पर चलाये गये एस ड्राइव के दौरान रविवार को सूइया ओपी पुलिस ने देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा. गिरफ्तार टूना बासकी ग्राम धवाना के पास से झोला में रखा दो बोतल देसी महुआ की शराब बरामद हुआ है. इस गिरफ्तारी में सूइया ओपी के सअनि नंदलाल यादव एवं पुलिस बल शामिल थे. घटना के संबंध में कटोरिया थाना में प्राथमिक दर्ज कर आरोपी टूना बासकी को बांका जेल भेज दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार धवाना गांव का टूना बासकी बिक्री की नियत से महुआ निर्मित दो बोतल शराब को थैला में लेकर घर से निकला था. इधर पुलिस गश्ती कर रहे सअनि नंदलाल यादव ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली, तो शराब की बरामदगी हुई. पुलिस द्वारा किये गये इस कार्रवाई से अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन