Banka News : चिरैयामोड़ पर सड़क हादसे में युवक घायल, देवघर रेफर

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Banka News : चिरैयामोड़ पर सड़क हादसे में युवक घायल, देवघर रेफर

बुधवार को चिरैया मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर जमदाहा तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट Banka News : कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा-जयपुर मुख्य मार्ग सड़क पर बुधवार को चिरैया मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर जमदाहा तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसकी पहचान जयपुर थाना क्षेत्र के काल्हाडिंडा गांव निवासी महादेव राय के दामाद बुलबुल राय के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची जयपुर थाना की पुलिस ने जख्मी युवक को जयपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन