पत्नी रूठ कर गई मायके तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम | Prabhat Khabar Network

बांका के सुईया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के मायके जाने से युवक काफी परेशान था। पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत दूअरसार गांव में पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर मृत युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. चर्चा है कि युवक की पत्नी रूठ कर अपने मायके चली गई थी. इधर गुस्से में युवक ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक की पहचान दूअरसार गांव निवासी बलराम राय के 35वर्षीय पुत्र गंगाधर राय के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. फिर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीका से अनुसंधान करते हुए कई साक्ष्य इकट्ठा किए. घटनास्थल पर अनुसंधान के उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. प्राप्त जानकारी गंगाधर राय की पत्नी सिंधु देवी घरेलू कलह के बाद रूठ कर अपने मायके चली गई थी.

युवक ने घर में ही लगा ली फांसी

इससे नाराज पति गंगाधर राय ने घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी. घटना को लेकर मृत युवक की पत्नी सिंधु देवी, तीन छोटे-छोटे बच्चों सहित मां कौशल्या देवी, पिता बलराम राय के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मामले में सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन