पेड़ों को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का संकल्प! बौंसी के बच्चों ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पेड़ों में राखी बांधती विद्यालय की छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बौंसी के एम.के. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनोखी पहल की। उन्होंने पौधे लगाकर पेड़ों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन

बौंसी. रक्षाबंधन से पहले एम.के. पब्लिक स्कूल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनूठी पहल की. बुधवार को विद्यालय की सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुरु धाम परिसर में करीब 30 पौधे लगाए. पौधारोपण के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़ों की रक्षा का दिया संदेश

विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संकट का असर समाज के प्रत्येक वर्ग पर पड़ रहा है. ऐसे में पौधों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पेड़ों के संरक्षण पर भी ध्यान देना जरूरी है, तभी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है.

रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

प्रधानाचार्या निजात खान ने कहा कि रक्षाबंधन पर जिस तरह बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, उसी भावना से पेड़ों को भी राखी बांधकर उनकी रक्षा का संदेश दिया गया है. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और भावी पीढ़ी को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है.

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया. मौके पर रजनी कुमारी, नेहा कुमारी, सुजीत कुमारी, रवि कुमार, उदय कुमार और सदानंद सिंह मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन