मंदार हिल स्टेशन पर टूटे नाले का रेल अधिकारियों ने लिया जायजा, आज से होगा मजबूत निर्माण कार्य

Updated:
विज्ञापन

टूटे नाले का निरीक्षण करते रेल अधिकारियों की टीम | Prabhat Khabar Network

मंदार हिल रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त नाले का अधिकारियों ने जायजा लिया। अब मजबूत निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि भविष्य में जल निकासी की समस्या न हो।

विज्ञापन

बौंसी, (बांका). रेलवे प्रशासन ने मंदार हिल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नाले के मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया. रेलवे के इंजीनियर गौतम कुमार, ओमप्रकाश भगत और आरके ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए नाले की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को तत्काल मलबा हटाकर मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक जलदाब के कारण पुराना नाला, जिसकी हाल ही में मरम्मत की गई थी, क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि नाले का पुनर्निर्माण तत्काल शुरू किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधिक मजबूती के लिए बीच-बीच में पिलर लगाए जाएंगे

इस बार निर्माण को अधिक मजबूत बनाने के लिए बीच-बीच में पिलर लगाए जाएंगे ताकि भविष्य में तेज बारिश के दौरान भी नाला सुरक्षित रहे.अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मानसून को देखते हुए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा. गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद प्लेटफॉर्म संख्या-3 के समीप लगभग 100 मीटर लंबी नाले की ईंटों से बनी दीवार भरभराकर गिर गई थी. हाल ही में ऊंचाई बढ़ाकर और मरम्मत कर तैयार किए गए इस नाले का पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर गया था.

नाला को बेहतर करने का निर्देश

नाले का उद्देश्य वर्षा जल की सुचारु निकासी सुनिश्चित करना था, लेकिन वह पानी का दबाव नहीं झेल सका. इस मामले को प्रभात खबर ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और तत्काल निरीक्षण के साथ सुधारात्मक कार्रवाई शुरू कर दी. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन किया गया होता तो पहली ही बारिश में नाला नहीं टूटता. लोगों ने पुनर्निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री और तकनीकी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो.

ALSO READ 2549 करोड़ की रेल परियोजना से बदलेगी बिहार की तस्वीर, अंग, कोसी, सीमांचल और झारखंड को मिलेगा सीधा रेल संपर्क


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन