कटोरिया में मॉनसून की पहली झमाझम बारिश, गर्मी से राहत, धान रोपनी की तैयारियों में जुटे किसान

Updated:
विज्ञापन

10 बीएएन 104 कटोरिया में झमाझम बारिश | Prabhat Khabar Network

कटोरिया में मॉनसून की पहली झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसान धान की रोपनी की तैयारियों में जुट गए हैं, हालांकि जलजमाव से परेशानी भी हुई।

विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सड़क सहित कई गली-मुहल्लों में जलजमाव से राहगीर परेशान

आपके शहर में

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर से शाम तक मॉनसून की पहली जोरदार बारिश हुई. करीब चार घंटे तक लगातार हुई वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई. पर्याप्त जलभराव होने से धान की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. किसान हल-बैल तथा कृषि उपकरणों के साथ खेतों में उतरकर बिचड़ा तैयार करने एवं रोपनी की तैयारियों में जुट गए हैं.

जलजमाव की उत्पन्न हुई समस्या

हालांकि तेज बारिश के कारण बाजार सहित कई ग्रामीण इलाकों में जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी. कटोरिया बाजार के बांका रोड, प्रेमनगर, रामनगर, बेलौनी रोड, आदर्श मध्य विद्यालय जाने वाली पीसीसी, थाना के पीछे स्थित महादलित टोला, कठौन स्कूल के समीप पक्की व पीसीसी सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरोें व वाहना चालकों को काफी कठिनाई हुई.

सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा

कटोरिया की मुख्य सड़कें, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक व अस्पताल परिसर में लोगों की आवाजाही काफी कम रही. अधिकांश स्थानों पर सन्नाटा पसरा रहा. स्कूलों की छुट्टी के समय अचानक हुई बारिश से छात्र-छात्राओं को भी भीगते हुए घर लौटना पड़ा.

धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह वर्षा खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी. यदि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार नियमित वर्षा होती रही, तो इस वर्ष क्षेत्र में धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद और प्रबल हो जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन