विकास में सबों का सहयोग जरूरी

Published at :17 Aug 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में सबों का सहयोग जरूरी

जिला पुलिस बल, एसएसबी, एनसीसी आदि का हुआ मार्च पास्ट अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधि भी थे मौजूद हुआ स्वतंत्रता सेनानी सम्मान व पुरस्कार वितरण भी अररिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया. उमस भरी गरमी के बावजूद मुख्य कार्यक्रम स्थल नेता […]

विज्ञापन
जिला पुलिस बल, एसएसबी, एनसीसी आदि का हुआ मार्च पास्ट
अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधि भी थे मौजूद
हुआ स्वतंत्रता सेनानी सम्मान व पुरस्कार वितरण भी
अररिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर में राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराया. उमस भरी गरमी के बावजूद मुख्य कार्यक्रम स्थल नेता जी सुभाष स्टेडियम में हजारों जिले वासी स्वतंत्रता दिवस समारोह के गवाह बने. तिरंगे को सलामी दी.
एसपी सुधीर कुमार पोरिका के साथ सलामी गारद के निरीक्षण के बाद सुबह नौ बजे डीएम हिमांशु शर्मा ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर जिले वासियों को 70वीं स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए महान कथा शिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु सहित जिले के उन तमाम साहित्यकारों को नमन किया जिन्होंने देश दुनिया में जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने आजादी के विरासत को संभाले रखने व आपसी भाईचारा व एकता को मजबूत रखने के लिए जिले वासियों की प्रशंसा की.
इसी क्रम में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी द्विजदेनी को याद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम का आदिगुरु बताया.
इस मौके जहां डीएम श्री शर्मा ने शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव होने पर संतोष जताते हुए निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को अपनी शुभ कामना दी. वहीं उनसे जनता की अपेक्षा पर खरा उतरने की अपील भी की. अपने संबोधन में डीएम ने जिले में संचालित कल्याणकारी व विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनायी.
प्रस्तावित योजनाओं का खाका पेश किया. साथ जिले के चहुंमुखी विकास में आम जनों के सहयोग, समर्थन व भागीदारी का आह्वान भी किया. साथ ही उम्मीद जतायी कि सुंदर व प्रगतिशील जिले के विकास में सब लोग मिल जुल कर एक साथ आगे बढ़ेंगे.
इस अवसर पर नेता जी सुभाष स्टेडियम में विधायक आबिदुर रहमान, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम, नगर परिषद की मुख्य पार्षद अफसाना परवीन, उप मुख्य पार्षद गौतम साह, एडीएम अमोद कुमार शरण, एएसपी मो कासिम, एसडीओ संजय कुमार, डीइओ फैयाजुर रहमान, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम के अलावा, जदयू नेता गंगा प्रसाद के अलावा जिले के सभी अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे. उद्घोषक की जिम्मेदारी प्रो अशोक कुमार झा व हारुण रशीद गाफिल ने निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन