शिविर में धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस

कटोरिया : कांवरिया पथ के दुम्मा स्थित श्री ब्रम्हेश्वर महादेव सेवा शिविर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. श्री ब्रम्हर्षि आश्रम तिरूपति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर परिसर में शिविर अध्यक्ष पारस कुमार एवं संयोजक संजय मुंदड़ा संयुक्त रूप से झंडे की सलामी लेंगे. शिविर के युवा सदस्य राजेश […]
कटोरिया : कांवरिया पथ के दुम्मा स्थित श्री ब्रम्हेश्वर महादेव सेवा शिविर में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. श्री ब्रम्हर्षि आश्रम तिरूपति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर परिसर में शिविर अध्यक्ष पारस कुमार एवं संयोजक संजय मुंदड़ा संयुक्त रूप से झंडे की सलामी लेंगे. शिविर के युवा सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि सुजाता सिंहा के नेतृत्व में महिला सदस्य राष्ट्रगान गायेंगी.
इस दौरान देशभक्ति गीतों के बीच कांवरिया बंधुओं के बीच मिठाई का वितरण भी होगा. सक्रिय कार्यकर्ता राजकुमार ने बताया कि समारोह में कांवरियों के अलावा काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. शिविर अध्यक्ष पारस कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से बाबाधाम की कांवर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इस शिविर में नि:शुल्क नींबू चाय,
शुद्ध घी से निर्मित प्रसादी, हलुआ, खीर, फल आदि का वितरण किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने में सुजाता सिंहा, सुशील ड्रोलिया, पायल ड्रोलिया, राजेश ड्रोलिया, अरूण ड्रोलिया, रोहित मोहता, राजकुमार सिंह, शंकर कुमार कुंवर आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










