शराब के साथ दो गिरफ्तार

बौंसी : मंदारहिल स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है़ बताया जाता है कि झारखंड से शराब लाकर दोपहरवाली ट्रेन से दोनों भागलपुर की तरफ जाने वाले थे़ गुप्त सुचना के आधार पर दोनों को शराब के साथ पकड़ा गया़ जब्त शराब करीब 40 […]
बौंसी : मंदारहिल स्टेशन पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने देसी शराब के साथ दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है़ बताया जाता है कि झारखंड से शराब लाकर दोपहरवाली ट्रेन से दोनों भागलपुर की तरफ जाने वाले थे़ गुप्त सुचना के आधार पर दोनों को शराब के साथ पकड़ा गया़ जब्त शराब करीब 40 लीटर बतायी जा रही है़ दोनों को पुलिस अपने साथ ले गयी़ हालांकि पुलिस ने किसी का नाम नहीं बताया व कहा कि इस संबंध में अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं. मालूम हो कि मंदारहिल स्टेशन से पहले भी कई बार देसी शराब जब्त किया जा चुका है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










