लोक अदालत में 751 मामले निष्पादित

Published at :14 Aug 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में 751 मामले निष्पादित

बांका : स्थानीय कोर्ट परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिले भर ऋणधारक उपस्थित होकर अपने मामले की सुनवाई कराई. सुनवाई के बाद दोनों पक्षों में हुए समझौते पर 751 मामले निष्पादित किये गये. लोक अदालत में यूको बैंक के 163, एसबीआइ […]

विज्ञापन

बांका : स्थानीय कोर्ट परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिले भर ऋणधारक उपस्थित होकर अपने मामले की सुनवाई कराई. सुनवाई के बाद दोनों पक्षों में हुए समझौते पर 751 मामले निष्पादित किये गये. लोक अदालत में यूको बैंक के 163, एसबीआइ के 375, ग्रामीण बैंक के 77, सेंट्रल बैंक के 22, पीएनबी के 25, इलाहावाद बैंक के 15, केनरा बैंक के आठ, बैंक ऑफ बड़ौदा के छह व बैंक ऑफ इंडिया के सात मामले आये थे.

लोक अदालत में 56817408 रुपये नगद वसूली हुई तथा 9384091 रुपये 31 अगस्त तक जमा करने पर बात बनी. सुनवाई के दौरान जिला जज राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, लोक अदालत के एडीजे के के अग्रवाल, सब जज प्रथम सुरेंद्र प्रसाद, सब जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता, हेड क्लर्क कृष्ण कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन