रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, प्राथमिकी

धोरैया : रजौन थाना क्षेत्र के रजौन निवासी परमानंद ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक द्वारा दिये गये कोर्ट परिवाद के आलोक में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पटना जिला के बिक्रम थाना के हसपुरा निवासी […]
धोरैया : रजौन थाना क्षेत्र के रजौन निवासी परमानंद ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. सूचक द्वारा दिये गये कोर्ट परिवाद के आलोक में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में पटना जिला के बिक्रम थाना के हसपुरा निवासी नरेंद्र कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
मामला वर्ष 2007 का है. सूचक ने कहा है कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने खुद को रेलवे कर्मी बता 11 फरवरी 07 को प्रखंड कार्यालय धोरैया में उससे 25 हजार लिये. पटना व भागलपुर में रेलवे में नौकरी व पास बनवाने की बात कही. बाद में पैसा मांगने पर जाति सूचक गाली देते हुए धमकी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










