तीन दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता कल से

Published at :27 Jun 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला खेल प्रतियोगिता कल से

बांका : हर के आरएमके मैदान में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 जून से होने वाला है़ खेल के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को डीडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें जिले भर के खेल संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़ बैठक में अनुपस्थित रहे फुल्लीडुमर […]

विज्ञापन

बांका : हर के आरएमके मैदान में तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 जून से होने वाला है़ खेल के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को डीडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. जिसमें जिले भर के खेल संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया़ बैठक में अनुपस्थित रहे फुल्लीडुमर एवं रजौन प्रखंड के खेल संयोजक से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया.

वहीं बैठक में डीडीसी ने कहा कि खेल का सफल आयोजन हरहाल में होना है़ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से चयनित वर्ग दशम तक के स्कूली बच्चे एवं 25 वर्ष आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे़ चयनित खिलाड़ियों का निबंधन सोमवार से होगा़ प्रतियोगिता में खेल के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा़ 28 जून को उदघाटन के साथ ही एथेलेटिक्स में लॉग जम्प, दौड सहित अन्य खेल का आयोजन होगा़

29 को बॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड‍्डी, खो-खो, कराटे, कुश्ती, शतरंज एवं 30 को फुटबॉल का आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा़ बैठक में मौजूद पीएचडी को पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर, दवा एवं एम्बुलेंस एवं नगर पंचायत को मैदान की साफ सफाई का कार्य सौपा गया़ वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ शाश्वतानंद झा को दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन