सेवई व खजूर से सजा बाजार

कटोरिया : सलिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद आगामी 6 जुलाई को आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा. ईद पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु समुदाय के लोग तैयारी में भी जुट गये हैं. पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट भी सज कर तैयार है. कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, […]
कटोरिया : सलिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद आगामी 6 जुलाई को आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा. ईद पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु समुदाय के लोग तैयारी में भी जुट गये हैं. पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट भी सज कर तैयार है. कटोरिया सहित राधानगर, सूइया, तेतरिया, चांदन, जयपुर, भैरोगंज आदि बाजारों व चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगे सेवई सजाये गये हैं.
बाजार में सेवई के कई वेरायटी भी उपलब्ध हैं. इसमें हाथ व मशीन से तैयार लच्छे (सेवई) भी शामिल हैं. मशीन से तैयार सेवई 60 रुपये, तो हाथ से तैयार सेवई 80 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है. माह-ए-रमजान में जहां एक ओर रोजेदार खुदा की इबादत कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बाजार में सेवई व खजूर के अलावा फल, टोपी, इत्र, शृंगार सहित किराना दुकानों में भी विभिन्न प्रकार के सामान सजे हैं. रमजान महीना में इस वर्ष कई सामान के दाम भी तेजी आयी है. इसमें चना दाल, चना, बेसन, चावल, चीनी आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










